कुछ रिश्ते बेहद अजीब होते हैं
कुछ रिश्ते बेहद अजीज होते हैं
कुछ रिश्ते हमेशा बेनाम रहते हैं
कुछ रिश्ते हमेशा बेअंजाम रहते हैं
ये रिश्ते दिल से ही बनते हैं
ये रिश्ते दिल में ही पलते हैं
ये रिश्ते दिल की अमानत हैं
ये रिश्ते ही दिल पे कयामत हैं
अजब हैं रिश्ते गज़ब हैं रिश्ते
हँसते गाते सिसकते रिसते........अन्ना..... 23/8/1986

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें